Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चुनाव के दौरान कोई आपको लालच दें या आचार संहिता का उलंघन करें तो इस ऐप पर करें शिकायत , इलेक्शन कमीशन इतने मिनट में करेगा कार्रवाई

लोकसभा महोत्सव का ऐलान हो चुका है। जिसको लेकर निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आम चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें…

लोकसभा महोत्सव का ऐलान हो चुका है। जिसको लेकर निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आम चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी और अन्तिम यानी 7 वा फेज 1 जून 2024 को होगा। चुनावी शेड्यूल को जारी करते हुए सीईसी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी उम्मीदवार आचार संहिता का उलंघन कर आपको अपने पक्ष में वोट देने के लिए कोई भी लालच दे तो इसकी शिकायत कर सकते है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इससे संबंधित कोई भी शिकायत आप cVigil मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते है। इसमें आप लालच देने वाली फोटो खींचकर टैक्स के साथ भेज सकते है। जिसके बाद टीम लोकेशन का पता कर उस पर कार्रवाई करेगा।

बता दें कि cvigil मोबाइल ऐप है जिसका उपयोग आचार संहिता के किया जा सकता है। इस एप में चुनाव खत्म होने तक शिकयत दर्ज कर सकतें है। इसमें आप शराब की बोतल बाटना या अनुमति से ज्यादा लाउडस्पीकर बजाना समेत अन्य शिकायते कर सकतें हैं। ध्यान रहें आपको शिकायत सबूत के साथ करनी होगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो 100 मिनट के अंदर समाधान किया जाएगा।

ऐप पर इन बातों की कर सकते हैं शिकायत1. वोटर्स को मुफ्त में धन का वितरण.2. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान.3. सांप्रदायिक घृणा वाले भाषण.4. फर्जी खबर और पेड न्यूज.5. शराब या नशीली दवाओं का वितरण.6. हथियारों का अवैध प्रर्दशन.7. किसी के धमकी देने पर.8. फ्री परिवहन सेवा.9. अनुमति से ज्यादा देर तक लाउडस्पीकर बजाने पर।

ऐप से कैसे करें शिकायत1. सबसे पहले ऐप को डाउनलोड करें.2. इसके बाद ऐप पर नाम और पत्ता के साथ रजिस्ट्रेशन करें.3. फिर ओटीपी से वेरिफिकेशन करें.4. घटना के डिटेल का साथ वीडियो या फोटो अपलोड करें