Apple Days Sale: बेहद कम कीमत में मिल रहा है आईफोन 15 और MacBook Air, देखें ऑफर

Apple Days Sale: होली से पहले एप्पल के प्रोडक्ट्स को खरीदने का शानदार मौका सामने आया है। विजय सेल्स ने एप्पल डेज सेल का ऐलान…

Apple Days Sale: होली से पहले एप्पल के प्रोडक्ट्स को खरीदने का शानदार मौका सामने आया है। विजय सेल्स ने एप्पल डेज सेल का ऐलान किया है जिसका फायदा उठाकर आप आईफोन, मैकबुक एयर, एप्पल वॉच और दूसरे प्रोडक्ट्स को भी काफी सस्ते में खरीद सकते हैं सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस सेल का फायदा उठाकर आप ब्रांड के तमाम डिवाइसेस को सस्ते में खरीद सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आपको बता दे कि यह सेल 16 मार्च से शुरू हुई है और इस सेल से आप आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एप्पल वॉच एयरपाॅड और एप्पल केयर प्लस को बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं। यह सेल 24 मार्च तक चलेगी आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर दोनों पर इसे खरीद सकते हैं।

इसके बावजूद अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक कार्ड है तो इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस सेल में ₹5000 का डिस्काउंट एचडीएफसी बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इसके अलावा आप ₹10000 तक का एक्सचेंज बोनस भी हासिल कर सकते हैं  आइए जानते हैं सेल की खास बातें

iPhone 15 सीरीज पर ऑफर

एप्पल डेज सेल में आप लेटेस्ट आईफोंस को सस्ते में खरीद सकते हैं। सेल में आईफोन 15 प्रो का 1tb स्टोरेज वेरिएंट 1,62,990 मे मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 1,84,900 है। एचडीएफसी कार्ड का इस्तेमाल करने के बाद इस पर ₹3000 का इंस्टेंट एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।

अगर आईफोन 15 की बात की जाए तो आप इसे 70,490 में खरीद सकते हैं जबकि आईफोन 15 प्लस को आप 79,820 रुपए में खरीद सकते हैं।इन पर ₹4000 का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 66,490 रुपए है।

iPad पर भी है ऑफर

एप्पल द सेल में आईपैड 9th Gen को आप 25,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर ₹2000 का बैंक डिस्काउंट है। वही आईपैड 10th जेनरेशन को आप ₹3000 के डिस्काउंट के बाद 33,430 में खरीद सकते हैं। आईपैड एयर 5th Gen को आप 50,680 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर भी 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट है।

मैकबुक

वहीं अगर मैकबुक की बात की जाए तो M3 चिप वाले मैकबुक एयर को 1,09,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर 5000 रुपये का बैंक डिस्काउंट है। M1 चिपसेट वाले वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 74,900 रुपये में खरीद सकेंगे जबकि M2 चिपसेट वाले MacBook Air को आप 84,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

ऐपल वॉच

ऐपल वॉच सीरीज 9 को आप डिस्काउंट के बाद 36,310 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Apple Watch Series SE 2nd Gen को सेल से 25,690 रुपये में खरीद सकते हैं। Apple Watch Series Ultra पर भी ऑफर मिल रहा है।