पति ने ही की पत्नी की हत्या और फिर शव को जलाया

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक चैसर गांव के पास महिला का अधजला शव मिलने का मामला

new-modern

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक महिला का अधजला शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर इस घटना का खुलासा किया है।


बीते बृहस्पतिवार की सुबह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप चैसर गांव के पास एक महिला का अधजला शव मिला था। महिला की शिनाख्त आनन्दी देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी किशन कुमार निवासी छेड़ा, चंडाक, और हाल निवासी बिण, पिथौरागढ़ के रूप में हुई।
इधर मृतका की मां सुनीता देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी मल्ला रियांसी, पोस्ट वड्डा, पिथौरागढ़ ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उनकी पुत्री मृतका आनन्दी देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व किशन कुमार के साथ हुआ था। उनकी पुत्री विगत तीन महीने से उनके साथ मायके में रह रही थी।


बताया गया कि विगत जुलाई को किशन कुमार उनके घर रियांसी आया और आनन्दी देवी व उसकी पुत्री आरती को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। लगभग ढाई बजे अपराह्न में किशन कुमार ने वादिनी सुनीता देवी के पुत्र को फोन करके बोला कि वह शाम तक आनन्दी को घर भेज देगा, परन्तु वह घर नहीं आयी। सुनीता देवी के अनुसार मृतका आनन्दी का पति किशन कुमार पूर्व में भी कई बार धमकियां दे चुका था। मृतका की शिनाख्त के बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया।


पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार पांच टीमें गठित की। मामले की विवेचना कर रहे सीओ पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ मोहन चन्द्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपित किशन कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश राम निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ उम्र को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस का कहना है कि कुछ समय पूर्व से मृतका और उसके पति के बीच अनबन और लड़ाई झगड़ा था। इस सबके बीच आरोपी किशन कुमार ने अपनी पत्नी आनंदी देवी को बिण स्थित किराए के मकान में जान से मारने के बाद गत बृहस्पतिवार तड़के शव को चैसर गांव के पास ले गया। मृतका की पहचान छुपाने के उद्देश्य से वह स्कूटी से निकालकर पेट्रोल भी साथ ले गया और शव को आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित किशन कुमार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।