देशभर में खूब मनाई गई होली, देखें किसने कहा और कैसे मनाई होली

Smriti Nigam
2 Min Read

देशभर में होली धूमधाम से बनाई जा रही है। देश के कोने-कोने में यह त्यौहार काफी खुशी के साथ मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने-अपने अंदाज में होली मनाते हैं। वही देश के कोने-कोने से दिल छू लेने वाली तस्वीर भी सामने आई हैं। लोग होली के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई गुलाल खेल रहा है तो कोई पानी के रंगों से रंगा हुआ है तो कोई गुब्बारे से होली खेलने की तैयारी कर रहा है।

new-modern

वहीं, बच्चे अपनी वॉटर गन से गलियों से गुजर रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं। बच्चे अपनी पिचकारी के रंगों से लोगों को भिगो रहे हैं। तो आज हम आपको देश के कई हिस्सों की तस्वीरों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको भी ये पसंद आ सकती हैं।

ऐसे में एक तस्वीर कोलकाता से सामने आ रही है जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि लड़के और लड़कियां एक दूसरे पर गुलाल फेंक रहे हैं और एक दूसरे को गुलाल लगा भी रहे हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय नृत्य भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा असम के डिब्रूगढ़ से भी होली की तस्वीर सामने आ रही है, जहां महिलाएं गुलाल की जगह फूलों से होली खेल रही है। महिलाएं प्रभात फेरी करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

वहीं अब दुनिया भर में मशहूर वृंदावन की होली की भी तस्वीर सामने आई हैं। इस वीडियो में यह वृंदावन के श्री राधाबल्लभ जी के मंदिर का वीडियो है। जहां हजारों कृष्ण भक्त भगवान के साथ होली खेल रहे हैं।

वही बनारस की भी तस्वीर सामने आए हैं  ये तस्वीर देश की धार्मिक महादेव के त्रिशूल पर टिकी बनारस की है, जहां आप गंगा घाट के किनारे होली मनाते लोगों को देख सकते हैं।