shishu-mandir

Pithoragarh- होली के रंग में डूबा पिथौरागढ़,जगह-जगह आयोजित हो रही है होली की बैठके

editor1
4 Min Read

पिथौरागढ़। रंगों का त्योहार होली जनपद भर में परंपरागत उल्लास और हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। कुछ रोज पूर्व से ही जगह जगह बैठकी होली से माहौल गुंजायमान था, वहीं बृहस्पतिवार को यह अपने शबाब पर नजर आया। नवनिर्वाचित विधायकों के साथ ही पूर्व जनप्रतिनिधियों के आवास पर भी बैठकी होली की धूम रही।

new-modern
gyan-vigyan

डीडीहाट से नवनिर्वाचित विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल के जिला मुख्यालय स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने विधायक और अन्य वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। विधायक चुफाल ने भी क्षेत्र, जनपद और प्रदेश की जनता को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और इसे शांति पूर्वक और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और गिहराज उर्फ हैप्पी पांडे सहित तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

saraswati-bal-vidya-niketan

वहीं पिथौरागढ़ के नवनिर्वाचित विधायक मयूख महर और कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक महर, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे और आम जनता को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने बैठकी होली गायन किया जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में पार्टी जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भुवन पांडे, कुंडल महर समेत तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा नेता और निवर्तमान विधायक चंद्रा प्रकाश पंत के आवास पर भी रंगारंग होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने शानदार बैठकी होली गायन से माहौल को उल्लासमय में बना दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, कृपाल वल्दिया, हरीश जोशी, गणेश भंडारी, इंद्र लुंगी, ललित मोहन भट्ट समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद थी।

नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ द्वारा भी पालिका सभागार में रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम में गीत और रंगों की बहार देखने को मिली। समारोह में पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा नेता राकेश देवलाल, राजेश शर्मा, व्यापारी नेता पवन जोशी, बबीता पुनेठा, विजेंद्र महर, भाजपा नेत्री मीनू बिष्ट और सभासद अनिल जोशी व हेमा रौतेला समेत तमाम सभासद और आम नागरिक शामिल थे।

दूसरी ओर बुधवार की शाम एंचोली स्थित एक होटल और बैंक्वेट हॉल में इफ्को बरेली यूनियन के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह की तरफ से शानदार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता और तमाम कलाकारों और संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी कर कार्यक्रम को होली के तमाम रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, व्यापारी नेता शमशेर महर, लेखिका और अध्यापिका जयमाला देवलाल, सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे, विप्लव भट्ट, युवा लेखक ललित शौर्य, जन्नू उप्रेती, प्रकाश रावत, सती जी, विवेक सिंह और कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया व 101 वर्षीया महिला देबुली देवी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। जनपद के विभिन्न हिस्सों में भी रंगारंग होली कार्यक्रम आयोजित किये गए।