अल्मोड़ा:: लोक संस्कृति प्रेमियों के लिए हिरदा लाए ‘अहा म्यर पहाड़ एलबम(album)’

album

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Hirda new album aha myar pahad

अल्मोड़ा, 11 नवंबर 2021- ‘मेरी सुवा’ के बाद ‘अहा म्यार पहाड़’ album के साथ हिरदा ने संगीत प्रेमियों को नई एलबम दी है।


गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में आँफिस सुप्रीडेंट पद पर कार्यरत हीरा सिंह धर्मसक्तू के इस गीत को देव सिंह रावत और दक्ष ने निर्देशित किया है और नंदन स्टूडियो हल्द्वानी में इसे रिकार्ड किया गया है। हिरदा मूल रूप से जौहार क्षेत्र निवासी है और लंबे समय से वे अल्मोड़ा में ही निवासित हैं।

पहाड़ की पलायन की पीड़ा के साथ यहां के रमणीय स्थलों, चर्चित स्थानों व होटल, पर्यटक स्थलों की महिमा को उन्होंने इस गीत में उकेरा है और पहाड़ के लोगों से पहाड़ में रहकर संघर्ष करने की अपील की है।

album


पहाड़ी गीत संगीत और वाद्य यंत्रो में रूचि रखने वाले हिरदा बीते दो दशकों से समाजिक मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते रहे है।

हल्द्वानी में जौहार महोत्सव में वे फिर अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हिरदा के अनुसार पहाड़ के संगीत की अपनी एक पहचान होनी चाहिए हमें इसे हल्का नहीं करना चाहिए।

उनके अनुसार कलाकार की भी कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां होती है। हमें समाज में व्याप्त समस्याओं, प्रसंगिक विषयों और मुददों को अपने गीते व रचनाओं का भाग बनाना होगा।


अहा म्यार पहाड़ को यू-टयूब में खास पसंद किया जा रहा है। हिरदा इभी व्यवसायिक रूप से गायन नहीं करते हैं अलबत्ता विभिन्न विद्याओं से गीत और कविता लिखना और पहाड़ी वाद्य यंत्रों को बजाने के अपने शौक को उन्होंने जिंदा रखा है।

उनकी नई एलबम(album) की सफलता पर उनके सहकर्मियों और जौहार सभा के शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।