shishu-mandir

देवेन्द्र की मदद को उठने लगे हाथ, लोगों ने दिखाई मानवता कि मिशाल 72 हजार की धनराशि हुई जमा आप भी करें सहयोग

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र नाकेट बानठौक निवासी देवेन्द्र नाथ की मदद को मानवता ने सहयोग देना शुऱु कर दिया है, अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती देवेन्द्र के उपचार के लिए स्थानीय व दूरस्थ क्षेत्रों के लोग बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं,लोगों के सहयोग व मदद के लिए बढ़ रहे सिलसिले को देख परिजनों में भी कुछ उम्मीद जग रही है, देवेन्द्र अभी हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं| लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति उपचार में आड़े आ रही है| और उपचार में अधिक खर्च होने से परिजनो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय युवाओं व जनप्रतिनिधियों ने देवेन्द्र की मदद की अपील की है | पनुवानौला के व्यापारियों ने पूरी मदद की है वहीं कोसी बाजार के व्यापारियों ने भी शुक्रवार को 4700 रुपये की धनराशि देवेन्द्र की पत्नी गीता देवी के खाते में जमा कराई है, इसके अलावा जागेश्वर व धौलछीना से भी व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग का वादा किया है|
उत्तरा न्यूज सभी लोगों से एक जिंदगी बचाने के लिए अपनी स्थति अनुकूल सहयोग की अपील करता है| आर्थिक मदद उनकी पत्नी के इस बैंक खाते में की जा सकती है|
खाता संख्या- एसबीआई पनुवानौला- 35094112626,
Ifsc sbin0001574
Mob…7351845080
8527284640

new-modern
gyan-vigyan