shishu-mandir

सल्ट में खाई में गिरी टाटा सूमो, रामनगर से सल्ट आ रहा था वाहन पढ़ें पूरी खबर

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Photo-uttra news


भिकियासैंण सहयोगी: सल्ट के रामनगर मौलेखाल रामनगर मार्ग पर एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में सूमो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया जा रहा है। बताया जा रहा कि टाटा सूमो रामनगर से सल्ट की ओर आ रही थी । अचानक थला के पास वह अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर के बाद स्थानीय लोग मदद को दौड़े। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

new-modern
gyan-vigyan