पिथौरागढ़ में हेली सेवा केवल चुनावी स्टंट : खीमराज जोशी

पिथौरागढ़। हवाई सेवा पर भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि यह केवल चुनावी स्टंट है। विधानसभा…

पिथौरागढ़। हवाई सेवा पर भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि यह केवल चुनावी स्टंट है। विधानसभा चुनाव नजदीक देख जनता को बरगलाने के लिए भाजपा सरकार इस तरह के पैंतरे चल रही है।

पिथौरागढ़ में लंबित मार्गों को लेकर विधायक ने की सचिव से वार्ता

पिथौरागढ़ — रोड के लिए डटे बेलतड़ी के ग्रामीण

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यहां एक बयान में जोशी ने कहा कि पांच सीटर हेली सेवा तो भाजपा के बड़े नेताओं और उनके रिश्तेदारों के लिए ही कम है, ऐसे में आम जनता का नंबर आने में महीनों लग जाएंगे। मीडिया के जरिये लोगों के बरगलाने को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री नए टर्मिनल का लोकार्पण कर नई हेली सेवाओं को हरी झंडी दिखा रहे हैं।

हेली सेवा : दूसरे दिन पिथौरागढ़ से गए चार यात्री

उन्होंने कहा कि यह केवल 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा कर रही है। मगर जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है और इसका जवाब जनता उसे आने वाले चुनावों में देगी।