Alert- अल्मोड़ा तथा इससे लगे अन्य जनपदों में भारी से भारी वर्षा की चेतावनी जारी

देहरादून। राज्य आपातलीन परिचालन केंद्र देहरादून ने अवगत कराया है कि अल्मोड़ा जनपद तथा इससे लगे अन्य जनपदों में 2 से 3 घंटे में भारी…

देहरादून। राज्य आपातलीन परिचालन केंद्र देहरादून ने अवगत कराया है कि अल्मोड़ा जनपद तथा इससे लगे अन्य जनपदों में 2 से 3 घंटे में भारी से भारी वर्षा हो सकती है। चेतावनी को देखते हुए अपर जिलाधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी अल्मोड़ा सीएस मर्तोलिया ने समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, समस्त नामित अधिकारी आई०आरoएसo एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी व समस्त अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग/ लो०नि०वि०/ पी॰एम॰जी॰एस॰वाय॰/ विद्युत वितरण खण्ड / जल संस्थान/ पेयजल निगम/ सिंचाई/ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कहा गया है कि किसी भी अपरिहार्य घटना घटित होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर घटना पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्ति करें जिससे कि जन सामान्य को ससमय रहते सहायता मिल पाए। समस्त अधिकारी/ कर्मचारी किसी भी दशा फ़ोन स्विच ऑफ नही रखेंगे, तथा बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेंगे व किसी भी अपरिहार्य घटना घटित होने पर ज़िला आपातकालीन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा के दूरभाष संख्या 05962-237874/237875, मोबाइल न/व्हाट्सएप० न o -7900433294 पर सूचना से अवगत कराना सुनिशिश्चित करेंगे।