पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी,14 अप्रैल से साफ होगा प्रदेश का मौसम

देहरादून ,8 अप्रैल 2026 उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों (9 से 14 अप्रैल…

heavy-rain-and-snowfall-continues-weather-of-the-state-will-clear-from-april-14

देहरादून ,8 अप्रैल 2026

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों (9 से 14 अप्रैल 2026) के लिए जिलेवार मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

9 अप्रैल को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। राज्य के बाकी पहाड़ी जनपदों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है जबकि मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा।

10 से 13 अप्रैल तक कैसा रहेगा मिजाज

10 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक प्रदेश के मौसम का मिजाज लगभग एक समान रहेगा। इन चार दिनों में मुख्य रूप से उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 3700 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। राज्य के बाकी सभी मैदानी और पहाड़ी जनपदों में इन दिनों मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की उम्मीद है।

14 अप्रैल से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अप्रैल से पूरे उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क हो जाएगा। मैदानी इलाकों के साथ साथ पहाड़ों पर भी लोगों को बारिश और बर्फबारी से राहत मिलेगी।