shishu-mandir

Almora- सोमेश्वर, लमगड़ा सल्ट और द्वाराहाट में आयोजित हुए स्वास्थ्य मेले

editor1
4 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा 21 अप्रैल, 2022- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के चार विकासखण्डों में गुरूवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया इसी क्रम में खेल मैदान सोमेश्वर में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।

new-modern
gyan-vigyan

प्रभारी चिकित्साधिकारी विकासखण्ड ताकुला सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में लगभग 450 रोगियों की जॉच कर औषधिया वितरित की गयी। 120 लोगों को कोविड के टीके लगाये गये, 38 परिवार नियोजन, 40 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, 30 राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन, 20 ई संजीवनी चिकित्सा, 111 संचारी/गैर संचारी रोग, 31 तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, 27 व्यक्तिगत एवं पर्यावरण स्वच्छता, 66 नेत्र रोग जॉच, 160 हौम्योपैथिक उपचार, 84 राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, 174 आयुर्वेदिक उपचार, 09 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, 24 निःशुल्क जॉच, 35 अटल आयुष्मान कार्ड पंजीकरण , 400 पंजीकरण एवं 07 विकंलागता प्रमाण पत्र के साथ ही मानसिक रोग विशेषज्ञों एवं अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श लोगों को दिया गया।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लमगड़ा में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर एक ही छत के नीचे सारी योजनाओं का लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाना इस मेले का उद्देश्य है ताकि उन्हें जिला मुख्यालय ना जाना पड़े।

इस अवसर पर कुल 355 लोगों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 14 डेंगू मलेरिया उपचार, 16 टी0बी0 उपचार, 10 परिवार नियोजन, 12 स्त्री रोग उपचार, 10 मानसिक रोग उपचार, 19 पैथोलाजी उपचार, 126 होम्योपैथी उपचार, 93 आयुर्वेदिक एवं यूनानी उपचार, 52 नेत्र रोग उपचार, 34 आयुष्मान कार्ड पंजीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 नन्दा गौरा एवं 01 महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। इस मेले में 11 लोगों टेलीमेडिसन द्वारा परामर्श दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सल्ट के देवायल में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक महेश जीना द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद के समस्त विकास खंडों में विभिन्न तिथियों में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन के कार्यक्रम निर्धारित हैं। आम जनमानस की स्वास्थय सुविधाओं के दृष्टिगत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा मेला में चिकित्सकीय सेवाओं से लेकर विविध स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य विभागीय सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभाग की योजनाओं से लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

वहां इस मेले में 425 लोगों का पंजीकरण किया गया, 56 लोगों कोविड-19 टीकाकरण किया गया, 40 आभा डिजिटल आईडी बनायी गयी, 34 लोगों की पैथोलाजी जॉच, 60 फिजिशियन उपचार किया गया, 39 मनोरोग चिकित्सा उपचार, 206 होम्योपैथी उपचार, 168 आयुर्वेद उपचार, 43 नेत्र जॉच, 64 सर्जन चिकित्सा उपचार, 35 महिला रोग उपचार, 09 बाल रोग उपचार, 38 दन्त रोग उपचार एवं 440 लोगों को निःशुल्क औषधि वितरित की गयी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में कुल 539 लोगों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 65 आयुष विभाग, 20 कुष्ठ रोग उपचार, 15 क्षय रोग उपचार, 14 परिवार नियोजन, 120 वैक्सीनेशन, 100 होम्योपैथी उपचार, 25 पैथोलाजी जॉच, 20 एनसीडी, 70 सामान्य जॉच, 25 बाल रोग उपचार, 30 दन्त रोग उपचार, 80 नेत्र परीक्षण, 60 हैल्थ कार्ड, 38 अल्ट्रा साउण्ड एवं 72 अस्थि रोग उपचार किया गया।