shishu-mandir

Haryana: हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी ने ली शपथ, एक निर्दलीय समेत पांच विधायक बने मंत्री

Smriti Nigam
5 Min Read

हरियाणा में अब नई सरकार का गठन हो गया है। नायब सिंह सैनी समेत 6 नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल में इस समय कोई भी नया चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। सब पुराने ही है। वही नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के नए सीएम नायाब सिंह सैनी को बधाई भी दी है। नायाब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया।

new-modern
gyan-vigyan

मंगलवार शाम को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल भी थे। उन्हें पीठ थप थपा कर सैनी को आशीर्वाद भी दिया। इसके साथ ही पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में कोई नया चेहरा नहीं शामिल किया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

कंवरलाल गुर्जर मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे वह मनोहर लाल सरकार में भी शिक्षा मंत्री थे। मंगलवार को उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा जेपी दलाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली। वह मनोहर सरकार में कृषि मंत्री थे। निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वह मनोहर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं। मनोहर सरकार में परिवहन मंत्री रहे मूलचंद शर्मा को नई सरकार में भी मंत्री बनाया गया है।

इन विधायकों ने ली शपथ
कंवर पाल गुर्जर भाजपा
बनवारी लाल भाजपा
मूलचंद शर्मा भाजपा
जेपी दलाल भाजपा
रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय

कंवर पाल गुर्जर
कंवरलाल गुर्जर मनोहर लाल के पहले कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष थे, फिर उन्हें कैबिनेट में जगह मिली अब नायाब सिंह सैनी सरकार में वह मंत्री बने हैं। उन्होंने 1990 में भाजपा में अपने करियर की शुरुआत की थी  1991 में छछरौली विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था। कंवरपाल गुर्जर का जन्म 8 मई 1960 को यमुनानगर के बहादुरपुर गांव में हुआ। इनका साधारण किसान परिवार से ताल्लुक है।दो बार भारतीय जनता पार्टी के महासचिव भी बने। 1991 में छछरौली में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा 2014 को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष बने
2000, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीत चुके।

जेपी दलाल
जेपी दलाल ने के की नौकरी छोड़कर राजनीति ज्वाइन की उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में की  भिवानी की लोहारू सीट से जेपी दलाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मगर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और 2014 का चुनाव भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा। यहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और मामूली अंतर से हार हुई। 2019 में भाजपा की टिकट पर 18 हजार मतों से जीत हासिल की।

रणजीत सिंह चौटाला
हरियाणा की नई कैबिनेट में रणजीत सिंह चौटाला को भी जगह मिली है। मनोहर लाल कैबिनेट के बाद अब नायाब सिंह सैनी कैबिनेट में शामिल होने वाले वह इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस से टिकट कटने पर वे निर्दलीय मैदान में उतरे थे और हरियाणा लोकहित पार्टी के गोविंद कांडा को 19431 वोट से हराया था।

बनवारी लाल
डॉ. बनवारी लाल को नई कैबिनेट में भी जगह मिली है। मनोहर लाल सरकार में भी वे मंत्री थे। हरियाणा की बावल विधानसभा सीट से वे भाजपा विधायक हैं।मूलरूप से नारनौल निवासी हैं लेकिन लंबे समय से बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर एसएमओ कार्यरत रहे। 2014 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर राव इंद्रजीत के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। राव इंद्रजीत की बदौलत ही भाजपा का टिकट मिला था।

मूलचंद शर्मा
मूलचंद शर्मा भाजपा के टिकट पर दूसरी बार चुनाव जीते हैं। पहली बार इन्होंने कांग्रेस के लखन सिंगला को हराया था और इस बार आनंद कौशिक को हराया। बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे बता दें कि रामबिलास शर्मा को इस बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।