प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती का विज्ञप्ति जारी होते ही शिक्षकों का विरोध शुरू

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सरकारी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 692 पदों…

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सरकारी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली है जिसके बाद राजकीय शिक्षक संघ ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। संघ के अनुसार सरकार के इस फैसले से अधिकतर शिक्षक पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार प्रांतीय संगठन की ओर से निर्णय लिया गया है कि अपना विरोध दर्ज कराने के पहले चरण में 13 मार्च को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल कार्यालय के साथ ही सभी जिलों और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा।