रामलीला का उत्साह:- यहां जेल में बंद महिला बंदियों ने किया रामलीला का मंचन,खूब दिखा उत्साह

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

यहां देखें पूरा वीडियो

IMG 20191007 WA0045
IMG 20191007 WA0047

डेस्क:- पूरे देश में नवरात्रों में जगह-जगह रामलीला का मंचन हो रहा है | उत्तराखंड में भी रामलीला का उत्साह चरम पर है| रामलीला का उत्साह कारागार की चाहरदीवारी में कैद बंदियो पर भी खूब दिखा| हल्द्वानी जेल में भी बंद महिला कैदियों ने रामलीला का मंचन किया गया जेल में बंद महिला कैदियों ने रामलीला के विभिन्न पात्रों का बड़ी अच्छे अंदाज में मंचन किया,इस कार्यक्रम के लिए इन कैदियों ने कुछ दिन पहले से अभ्यास भी किया था|
रामलीला मंचन के उत्साह से परिपूर्ण महिला कैदियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य से अनुमति मांगी थी, महिला कैदियों की भावनाओं को देखते हुए जब उन्हें अनुमति मिली तो उन्होंने अपने शानदार रंगमंचीय कला से सभी को आश्चर्य चकित कर दिया| शानदार अभिनय को खूब सराहा गया|
कारागार प्रशासन ने रामलीला मंचन के लिए ड्रेस और अन्य सामान भी महिला पात्रों को उपलब्ध कराए|
महिला कैदियों से रामलीला से जुड़े पात्रों के जीवन को अपने जिंदगी में अपनाने की बात कही गई तो महिला कैदियों ने भी जबरदस्त अभिनय क्षमता का परिचय दिया|
बताते चलें कि प्रदेश की हल्द्वानी जेल में अक्सर कैदियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रेरणा स्रोत कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है उसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
अन्य कैदियों व जेल प्रशासन ने रामलीला मंचन का आनंद लिया|

IMG 20191007 WA0046