Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दुर्गा पंडालों में हुआ कन्या पूजन,हवन और भंडारा,लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

दुर्गा पंडालों में हुआ कन्या पूजन,हवन और भंडारा,लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

IMG 20191007 WA0053
IMG 20191007 WA0052

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा– दुर्गा महोत्सव के तहत नगर में स्थापित दुर्गा पंडालों में मगानवमी के दिन कन्या पूजन,हवन व भंडारे की धूम रही, सुबह से ही पंडालों में अनुष्ठानों के बाद सामुहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया| इसके बाद हवन और बाद में महाभंडारे का आयोजन हुआ|नगर के गंगोला मुहल्ला,चौघानपाटा, खत्याड़ा,धारानौला, लालाबाजार,राजपुरा,एनटीडी सहित सभी पंडालों में भजन कीर्तनों के बीच कई अनुष्ठानों का आयोजन किया गया|
लक्ष्मेश्वर दुर्गा पंडाल में नवमी के पावन दिवस पर मां जगदम्बा का विशेष आह्वान करते हुए नव दुर्गा समिति एंव समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा लोक कल्याण एंव सुख, सम्पदा, शान्ति ऒर स्वस्थ एंव दीर्घायु जीवन के लिए सभी देवाताऒं का स्मरण कर हवन यज्ञ अनुष्ठान एंव पूर्ण आहुति ऒर महाआरती सहित मां शक्ति स्वरूपा नव दुर्गा ( कन्या पूजन) कर सभी के कल्याण की कामना की। आयोजको के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस मौके पर उपस्थित थे|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
IMG 20191007 WA0059
IMG 20191007 WA0058
IMG 20191007 WA0055
IMG 20191007 WA0056