shishu-mandir

रायवाला में गुलदार ने महिला को किया हमला, अस्पताल में भर्ती कराया गया

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

डेस्क:- रायवाला में जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया| महिला  पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धने के भाई रणबीर धने की पत्नी बताई जा रही है|
प्राप्त समाचार के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह जंगल में अपनी महिला साथियों के साथ घास लेने गई 26 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी रणवीर सिंह धने पर  गुलदार ने हमला कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसेआपातकालीन सेवा 108 की मदद से उपचार के लिए लाया  गया ।ऋषिकेश एम्स।महिला की हालत चिंताजनक बनी है जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने  वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर अपना विरोध प्रकट किया गया। जिन्होंने गुलदार को जल्द पकड़ने  या मारने  की मांग  भी की।  ग्रामीणों का कहना था कि अभी तक गुलदार,23 लोंगो को अपना निवाला बना चुका है|