shishu-mandir

ग्रामीणों को दी मछली पालन से आय अर्जन की जानकारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
photo:-uttranews

अल्मोड़ा-:कोसी जल संवर्द्धन योजना (कोसी जलागम क्षेत्र) के अन्तर्गत मत्स्य विभाग, अल्मोड़ा व सुधा संस्था, अल्मोड़ा के तत्वाधान में जायका परियोजना द्वारा चयनित वन पंचायत डोटियाल गांव, गणानाथ रेंज, सिविल एवं सोयम प्रभाग अन्तर्गत जलाशयों में मत्स्य पालन एवं उनका संवर्द्धन व संरक्षण हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मत्स्य विभाग, अल्मोड़ा से आये आशु उप्रेती , ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक व जगदीश बोरा , मत्स्य निरीक्षक के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों व महिला समूहों को दी गई तथा आय अर्जक गतिविधियों हेतु भी एक बेहतर विकल्प बताया गया।

photo:-uttranews

पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन हेतु भी मत्स्य पालन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा स्थानीय मत्स्य प्रजाति के संवर्धन हेतु मछली पकड़ने में ब्लीचिंग पावडर का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई साथ ही प्रजनन काल में भी मछली न पकड़ने की सलाह दी गई जिससे दुर्लभ होने की कगार पर स्थित इन मत्स्य प्रजातियों का संरक्षण किया जा सके।
गोष्ठी में सुधा संस्था की ओर से डॉ० कमलेश जोशी द्वारा गोष्ठी का संचालन किया गया तथा महिला समूहों को समूह के माध्यम से किस प्रकार अपनी आय में वृद्धि की जा सकती है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई व फैडरेशन की संकल्पना से भी उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया।
उपस्थित ग्रामीणों व महिला समूहों से एक अभ्यास द्वारा गांव की समस्याओं व उनके समाधान तथा स्थानीय संसाधनों को देखते हुए की जाने वाली आय अर्जक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
गोष्ठी में सिविल सोयम वन प्रभाग गणनाथ रेंज के रेंजर शंकर दत्त कांडपाल जी व वनरक्षक मोहन सिंह ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच प्रताप सिंह नेगी जग छोड़ा के सरपंच दिनेश चंद्र कुमार व इसलना माफी के सरपंच शेखर राम जी, समूह अध्यक्ष तारा देवी व रेखा देवी महिला समूहों के साथ ही मार्केटिंग स्पेशलिस्ट ज्योत्सना खत्री, क्षेत्रीय समन्वयकों पंकज सिंह व भुवन पांडे वह कुंदन सिंह द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

new-modern
gyan-vigyan