बड़ी खबर- इगास पर्व पर उत्तराखंड में राजकीय अवकाश घोषित

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) पर 4 नवंबर 2022 को

सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। बताते चलें कि दीपावली के कुछ दिन बाद लोक पर्व इगास मनाया जाता है। यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है।

holy-ange-school

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ”आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको. हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।” अर्थात इगास बग्वाल उत्तराखंडवासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp