अल्मोड़ा के गौरव बने सेना में लेफ्टिनेंट

अल्मोड़ा, 12 दिसंबर 2021- अल्मोड़ा निवासी गौरव नगरकोटी सेना में अधिकारी बन गए हैं।

GOURAV of Almora became a lieutenant in the army

अल्मोड़ा, 12 दिसंबर 2021- अल्मोड़ा निवासी गौरव नगरकोटी सेना में अधिकारी बन गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में गौरव को उनके पिता नंदन सिंह नगरकोटी , माता चन्द्रा नगरकोटी और बड़े भाई सौरभ ने बैच लगा कर सम्मानित किया।


उनके पिता कुमाऊ रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा माता चंदा नगरकोटी गृहणी है ।
बड़ा भाई सौरभ नगरकोटी वर्तमान में आर्टीलरी रेजीमेंट में कार्यरत हैं।


इनके दादा जी स्वर्गीय प्रताप सिंह नगरकोटी भी 4th कुमाऊं रेजिमेंट से सेना को अपने सेवाएं दे चुके है।यानि इस परिवार की तीसरी पीढ़ी भारतीय सेना में सेवा दे चुकी हैं ‌‌।


वह मूल निवासी डोटियाल गांव ताकुला के है पर वर्तमान में अल्मोड़ा दुकान खोला में रहते हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा 8th तक आर्मी स्कूल अल्मोड़ा से उसके बाद 9 से 12 तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से ग्रहण की ।