shishu-mandir

चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र गोपेश्वर ने की वीएल स्याही लौह हल की मांग,अब तक 600 से अधिक हल खरीद चुकी है संस्था

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध “चिपको आंदोलन”से जुड़े मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट की संस्था चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र गोपेश्वर द्वारा एक बार फिर से वीएल स्याही हल के लिए मांग प्रस्तुत की गई है। संस्था ने इस बार 45 हलों की मांग की है। इस संस्था के द्वारा वर्ष 2013 से अब तक हर साल वीएल स्याही हल खरीद कर चमोली जिले के पोखरी और दसौली विकासखंड में महिला समूहों को निशुल्क हल वितरित किए जा रहे हैं अब तक लगभग 600 से अधिक हल ,जिनकी कीमत लगभग नौ लाख रुपए से अधिक है, इस संस्था द्वारा वितरित किए जा चुके हैं।
यह हमारे लिए गर्व और संतोष का विषय है कि जंगलों को बचाने के लिए चलाए गए चिपको आंदोलन के प्रणेताओं ने भी वीएल स्याही हल को जंगलों की रक्षा करने के लिए उपयोगी माना है।

saraswati-bal-vidya-niketan
TAGGED: