Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जीआईसी हवालबाग में मनाया गया सद्भावना दिवस, विद्यार्थियों ने की कॉलेज परिसर की सफाई

अल्मोड़ा।सद्भावना दिवश एवं अक्षय ऊर्जा दिवश के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज हवालबाग.में एक गोष्ठी की गयी। विद्यार्थियों को एकता, समानता, प्रेमपूर्ण व सम्मानजनक व्यवहार…

h1


अल्मोड़ा।सद्भावना दिवश एवं अक्षय ऊर्जा दिवश के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज हवालबाग.में एक गोष्ठी की गयी। विद्यार्थियों को एकता, समानता, प्रेमपूर्ण व सम्मानजनक व्यवहार के महत्व के बारे में प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। समस्त विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सद्भावना शपथ भी ली गयी। अक्षय ऊर्जा क्या है, इसका क्या महत्व है, हम अपने जीवन में इसे कैसे अधिक से अधिक प्रयोग कर सकते हैं, इसकी भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
h2


इस अवसर पर विवेकानन्द लेबोरेटरी के सहयोग से गाजर घास उन्मूलन की विस्तृत जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थियों को दी गयी। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर को गाजर घास मुक्त किया गया। शिक्षकों की देखरेख में कई छात्रछात्राओं ने अभियान में भाग लिया।

h3