खुशखबरी— केन्द्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने कोसी पुनर्जनन अभियान को दिया पहला पुरस्कार,25 फरवरी को मिलेगा पुरस्कार, एक दिन में रोपे गए थे रिकार्ड पौने दो लाख पौधे

अल्मोड़ा- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले कोसी पुनर्जनन अभियान को केन्द्रीय ​जल संशाधन की ओर से इस वर्ष का नेशनल…

kosi
photo- by media source

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले कोसी पुनर्जनन अभियान को केन्द्रीय ​जल संशाधन की ओर से इस वर्ष का नेशनल वाटर अवार्ड—2018 का पहला पुरस्कार दिया था। इस अभियान के तहत पिछले वर्ष 16 जुलाई को एक दिन में पौने दो लाख पौंधों का रोपण किया गया था।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड-2018 के लिये जनपद अल्मोड़ा के कोसी पुर्नजनन अभियान को प्रथम स्थान के लिये चुना गया है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक कोसी पुर्नजनन अभियान को नदियों के पुर्नजीवन हेतु प्रथम स्थान के लिये चुना गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नई दिल्ली में नेशनल वाटर अवार्ड- 2018 के पुरस्कार दिनांक 25 फरवरी, 2019 को दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिये आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित एवं एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो0 जे0एस0 रावत कार्यक्रम प्रतिभाग करने हेतु जायेंगे। गौरतलब है कि माह जुलाई 2018 कोसी पुर्नजनन अभियान के अन्तर्गत कोसी कैंचमेंट एरिया से जुडे स्थानो पर एक घण्टे भीतर 1 लाख 67 हजार 755 पौधों का रोपण मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृृत्व में किया गया था। जिसे लिम्का बुक आॅफ रिर्काेड में भी दर्ज किया गया।