खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
बेरोजगारी की मार झेल रहें और सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। क्योंकि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा हैं। यह भर्तियां स्नातक स्तरीय होंगी, जिनका कैलेंडर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि बीते वर्ष कई परीक्षाओ के पेपर लीक हुए थे। जिसके बाद से सरकार ने 23 समूह ग की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। वही पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागो से मिले है। जिसके बाद से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि नई भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।
जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें सहायक कृषि अधिकारी के 34,स्नातक स्तरीय भर्ती के 200 पद,कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही के 293 पद,एलटी भर्ती के 800 पद,प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी के 150 पद शामिल है।