गुड न्यूज— रोशन होगी राज्य कर्मचारियों की दीवाली,दीपावली से पहले मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन!

Good News – Diwali of the state employees will be illuminated, the salary for October will be received before Deepawali!

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डेस्क— उत्तराखंड के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का संदेश आ रहा है। उन्हें अक्तूबर महीने का वेतन दीपावली से पहले मिल सकता है।
राज्य सरकार ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन और बोनस देने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस आदेश के बाद  उत्तराखंड सरकार दबाव महसूस कर रही है।
निकटस्थ सूत्रों के अनुसार, सरकार इसके लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। यूपी के आदेश वित्त विभाग तक भी पहुंच गए हैं। अब विभागीय अफसर इस आदेश के संदर्भ में राज्य की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।  इस बार दीपावली 27 अक्तूबर को है। आमतौर पर सरकार कर्मियों का वेतन महीने के आखिरी दिन जारी करती है। सूत्रों का कहना है कि इस बार दीपावली को देखते हुए वेतन 27 अक्तूबर से पहले जारी किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यूपी की ओर से कर्मचारियों को दीवाली से पहले वेतन, बोनस देने की जानकारी मिली है। इस संदर्भ में सरकार को फैसला लेना है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग को कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देना ही है। यदि सरकार वेतन पहले देने का निर्णय लेती है तो विभाग उसके लिए भी तैयार है।