खुशखबरी: केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिलेगा होली का तोहफा, खाते में आ सकते हैं 2 लाख रुपए

होली का त्यौहार आ चुका है पूरा देश होली के खुशी में रंगा हुआ है हर तरफ चहल पहल है होली के सामान की खरीदारी…

होली का त्यौहार आ चुका है पूरा देश होली के खुशी में रंगा हुआ है हर तरफ चहल पहल है होली के सामान की खरीदारी भी हो रही है। ऐसे में Central government के कर्मचारियों को आज होली gift मिल सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक होने वाली है जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का फैसला हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी कर सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अभी केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 34 फीसदी किया जा सकता है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।


इसके साथ ही उनके 18 महीने के बकाया डीए पर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों के खाते में 2 लाख रुपए तक आ सकते हैं।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को एकमुश्त महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा सकता है।


दो लाख तक का होगा फायदा
अगर मोदी सरकार कर्मचारियों के बकाये भत्ते के भुगतान पर फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 2 लाख रुपए तक का फायदा होने की उम्मीद है। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपए से लेकर 37554 रुपए तक है। इसी तरह लेवल-13 और लेवल-14 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 144200 रुपए से 218200 रुपए तक मिल सकते हैं।


क्या है डीए और क्यों बढ़ाया जाता है?
महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन का ही हिस्‍सा है। इसका मकसद महंगाई के असर को कम करना है। बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों के वेतन में समय-समय पर बदलाव किया जाता है।

डीए में हर साल जनवरी और जुलाई में दो बार बदलाव किया जाता है। डीए जीवन यापन की लागत से संबंधित है। यह इस पर निर्भर करता है कि कर्मचारी शहरी क्षेत्र, अर्द्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में काम करते हैं। साल 2006 में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते की गणना का फॉर्मूला बदल दिया था। अब नए फार्मूले पर इसकी गणना होती है।