राजभवन नैनीताल में सजी गोल्फ की महफिल, 20वें गवर्नर कप में उतरे 177 खिलाड़ी

Advertisements Advertisements नैनीताल से एक खास खबर सामने आई है जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन के मैदान में बीसवीं गवर्नर…

1200 675 24276265 thumbnail 16x9 hg
Advertisements
Advertisements

नैनीताल से एक खास खबर सामने आई है जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन के मैदान में बीसवीं गवर्नर कप गोल्फ प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस बार मुकाबले में देश के अलग अलग हिस्सों से आए एक सौ सत्तर से ज्यादा गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता की खास बात ये है कि इसमें छह साल के बच्चे से लेकर अस्सी साल तक के बुजुर्ग खिलाड़ी मैदान में नजर आ रहे हैं।

राज्यपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाएं और बच्चे भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राजभवन का इलाका पक्षियों की मौजूदगी के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में कराए गए एक सर्वे में ये सामने आया है कि यहां करीब एक सौ साठ से ज्यादा पक्षियों की अलग अलग प्रजातियां देखी गई हैं। इसी वजह से यहां बर्ड वॉचिंग की भी अच्छी संभावना है। अब कोशिश की जा रही है कि गोल्फ और बर्ड वॉचिंग दोनों को मिलाकर पर्यटन से जोड़ा जाए जिससे राज्य में आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़े और स्थानीय कारोबार को भी फायदा हो।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे देश के जाने माने गोल्फर और अर्जुन अवॉर्डी अमित लूथरा ने कहा कि नैनीताल का गोल्फ मैदान बेहद खूबसूरत है और यहां खेलना किसी सपने से कम नहीं लगता। वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित जफर इकबाल ने बताया कि वह पिछले दो साल से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं और हर बार यहां आना एक नया अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ जैसे इलाके में इस तरह का आयोजन अपने आप में खास है जो खेल के साथ साथ पर्यटन को भी एक नई पहचान दे रहा है।