नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन कन्याओं को दें यह चीजे , मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

नवरात्रों में भक्त मां दुर्गा की आराधना करते है। नौ या आठ दिन उपवास रखकर अष्टमी व नवमी को कन्या पूजन करते हैं। माना जाता…

नवरात्रों में भक्त मां दुर्गा की आराधना करते है। नौ या आठ दिन उपवास रखकर अष्टमी व नवमी को कन्या पूजन करते हैं। माना जाता है कि नवरात्र में छोटी छोटी कन्याए मां दुर्गा के रूप में आशीर्वाद देने पहुंचती हैं। आइए हम आपको बताते है कि कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार में क्या देना चाहिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

फल : कन्याओं को फल देने से आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर मिलता है। फलों में आप केले और नारियल दे। इन दोनो को देने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है।

स्टेशनरी कीट : आप कन्याओं को स्टेशनरी कीट भी दे सकतें हैं। जिसमें आप पेंसिल , रबर, पेन, कलर, समेत पढ़ाई से जुड़ी हुई चीजे दें सकतें हैं।

हेयरपिन: छोटे बच्चो को हेयर पिन बहुत अच्छी लगती हैं। इसलिए आप रंग बिरंगी क्लिप्स हेयर बैंड दे सकतें हैं। इसके साथ ही आप श्रंगार का सामान भी दें सकतें हैं। जिससे मां दुर्गा भी प्रसन्न होती हैं।

लाल वस्त्र और चूड़ियां : माना जाता है कि लाला रंग वृद्धि का प्रतीक है। साथ ही लाल वस्त्र व चूड़ियां देना भी शुभ माना जाता है। लाल वस्त्र देने से व्यक्ति का मंगल भी मजबूत होता है।