उत्तराखंड में संदिग्ध स्थिति में हुई छात्रा की मौत,फंदे से झूलता मिला शव,युवक पर लगाया गया आरोप

Smriti Nigam
1 Min Read

रुद्रपुर। यहां एक कक्षा 9 की छात्रा का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दिन पहले ही उसने अपने किराएदार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

मिली जानकारी के अनुसार भदोई पुरा खेड़ा निवासी छात्रा नवी क्लास में पढ़ती थी। उसका शव टीन शेड की बल्ली में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को शादीशुदा किराएदार पर उसने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लेकिन फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।