shishu-mandir

BSEB 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज होगा आउट, जाने कहां, कब और कैसे चेक कर पाएंगे

Smriti Nigam
3 Min Read

Bihar Board 12th Result 2024 Live: बीएसईबी (BSEB) की ओर से आज कक्षा 12वीं के फाइनल एग्जाम के रिजल्ट्स घोषित कर दिए जाएंगे।

new-modern
gyan-vigyan

BSEB 12th Result 2024: इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बीएसईबी की ओर से कक्षा 12वीं का फाइनल एग्जाम आज यानी की 23 मार्च को घोषित किया जाएगा।

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। दरअसल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आज नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे दोपहर 1:30 तक घोषित करेगा। यहां जानिए बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के परिणामों को चेक करने का आसान तरीका…

saraswati-bal-vidya-niketan

इतने स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन

इस साल 1 फरवरी से लेकर 12 फरवरी 2024 तक बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसके लिए करीब 13,4000 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. प्रदेश भर में कुल 1,523 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षार्थी बिहार सरकार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। छात्र बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2024 की मार्कशीट चेक और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ऐसे चेक और डाउनलोड करें मार्कशीट

सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।

यहां पर स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करें और सबमिट कर दें।

बिहार 12वीं रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट चेक करके इसे डाउनलोड कर लें।

बाद में अपने स्कूल से मूल मार्कशीट कलेक्ट करें।

नतीजे चेक करने का वैकल्पिक तरीका

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा होने पर आधिकारिक वेबसाइट हाइट ट्रैफिक के कारण क्रैश भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2024 मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए एसएमएस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन पर जाएं।

यहां पर दिए गए प्रारूप में एक संदेश टाइप करें: BIHAR12 <स्पेस>रोल-नंबर

इस मैसेज को इस नंबर 56263 पर सेंड कर दें।

अब बोर्ड बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 को उसी नंबर पर भेजेगा।