अल्मोड़ा से यूपी ले जाया जा रहा गांजा बरामद, यूपी के पांच युवक गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 31 दिसंबर 2021—भतरौजखान पुलिस 39 किलो गांजे के साथ यूपी के पाँच युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

                                                                          एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी की ओर से नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए Youth Against Drugs अभियान के अंतर्गत नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाई के निर्देशों के बाद पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। इस क्रम में शुक्रवार को थर्टी फर्स्ट के दिन  भतरौजखान पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान मोहान चैक पोस्ट में वाहन संख्या यूके 10 -3555 बोलेरो को चैक किये जाने पर 05 व्यक्तियों के कब्जे से 39 किलो गांजा बरामद किया है।

थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि चैकिंग अभियान में वाहन बुलेरो से 39 किलो गाँजा बरामद हुआ। पूछताछ पर बताया कि सराईखेत से उत्तर प्रदेश में अधिक दामो में बेचने हेतु ले जा रहे थे, पांचों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा वाहन सीज किया गया है।


इस कार्रवाई में 39 किलो गाॅजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 160000 बताई जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अहमद थानाध्यक्ष,एसआई विनोद घई, कांस्टेबल नवीन पांडे व कांस्टेबल सतपाल सिंह शामिल थे।


मामले में इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1- संदीप कुमार उम्र-45वर्ष पुत्र यशपाल सिंह ग्राम रामपुर पोस्ट सुरजन नगर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
2- कुंवर पाल उम्र 19 वर्ष पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट सज्जन नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
3- मुकेश कुमार उम्र- 27 वर्ष पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट सुरजन नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
4- धर्मेंद्र त्यागी उम्र- 26 वर्ष पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम महेंद्र नगर थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।
5- महिपाल उम्र- 46 वर्ष पुत्र घसीटा सिंह निवासी ग्राम जाफराबाद थाना रेहड़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश

Joinsub_watsapp