गांधी की गांधीगिरी की प्रासंगिकता,अल्मोड़ा में गांधी से जुड़े पोस्टरों से जाना गांधी के बारे में

अल्मोड़ा। अजीमप्रेमजी फाउंडेशन की ओर से चौघानपाटा गांधी पार्क में एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी की प्रासंगिकता को उन्हीं के विचारों…

gandhi1


अल्मोड़ा। अजीमप्रेमजी फाउंडेशन की ओर से चौघानपाटा गांधी पार्क में एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी की प्रासंगिकता को उन्हीं के विचारों के माध्यम से जाना गया। प्रदर्शनी में गांधी जी के जीवन से जुड़े 100 पोस्टरों को स्थान दिया गया था। 170 लोग इस प्रदर्शन का अवलोकन करने पहुंचे। लोगों ने अपने विचारों को भी वहां रखे पंजीका में ​वर्णित किया। गांधी जयंती के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गांधी के जीवन की घटनाओं को भी प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस के करीब रखने का प्रयास किया गया था। अपराह्न तीन बजे से प्रदर्शनी शुरू हुई जो देर सांय तक चली। नगर के कई लोग इस प्रदर्शनी को देखने पहुंचे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
gandhi2