shishu-mandir

अल्मोड़ा::यशपाल आर्य पर हमले(attack on Yashpal Arya) के खिलाफ कांग्रेस में रोष, बीजेपी का पुतला फूंका

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Fury in Congress against attack on Yashpal Arya, BJP’s effigy burnt

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 05 दिसंबर 2021

saraswati-bal-vidya-niketan

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र के खिलाफ हुए हमले (attack on Yashpal Arya)के विरोध में रविवार को अल्मोड़ा में भाजपा का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे बीजेपी की निंदनीय साजिश का परिणाम बताते हुए कहा कि इस कृत्य से बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता है, कहा कि भाजपा की शह पर यह कृत्य हुआ है इस प्रकार के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी ने कहा कि विगत दिवस बाजपुर में जिस तरह से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमला (attack on Yashpal Arya)किया गया उससे भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती है। इनकी सुरक्षा व्यवस्था को सरकार ने जिस तरह से पूर्व में हटा लिया था वह सरकार की मंशा सीधे तौर पर स्पष्ट करती है।उन्होंने कहा कि जिस सरकार में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा तक खतरे में पड़ जाती है ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार दलित एवं महिला विरोधी है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांंग्रेस की मजबूत स्थिति से भाजपा बौखला गयी है।कांंग्रेस के इतने वरिष्ठ नेता पर इस तरह से जानलेवा हमला होना सरकार की खामियों को साफ उजागर करता है।
नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने भी कहा कि भाजपा की शह पर यह हमला हुआ है और यदि सम​र्थक उन्हें नहीं बचाते तो उनके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी।


पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी,तारा चन्द्र जोशी,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेन्द्र भण्डारी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला सचिव अंकुर काण्डपाल, नीरज पवार,गिरधर रौतेला, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,अम्बीराम आर्या,विपुल कार्की,हेम किरन जोशी,प्रमोद पवार,नारायण दत्त पाण्डे,कार्तिक साह,शहजाद कश्मीरी,गीता मेहरा,सुमित कुमार,शरद साह,दीपा साह,महिपाल प्रसाद सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित थे।


इधर अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सौम्य और मृदुभाषी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर किया गया जानलेवा हमला अत्यंत ही निंदनीय है।इस प्रकार किया गया हमला भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है।