अल्मोड़ा के बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद, शोक की लहर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के…

almora-lieutenant-beereshwar-goswami-martyred-in-rajouri-jammu-kashmir

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी कल 6 जून को शहीद हो गए। महज 25 साल 8 महीने की अल्पायु में देश की रक्षा करते हुए इस जांबाज अफसर ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। भारत माता के वीर सपूत के सर्वोच्च बलिदान की खबर जैसे ही पहाड़ पहुंची, पूरे कुमाऊं मंडल सहित अल्मोड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

25


शहीद बीरेश्वर गोस्वामी भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनका परिवार पाण्डेखोला के होली एंजिल अपार्टमेंट में निवास करता है।


वह दो भाइयों में छोटे थे, जबकि उनका बड़ा भाई डाइट से डीएलएड की पढ़ाई कर रहा है। शहीद के पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी तहसील भनोली में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं, जबकि माता सरस्वती गोस्वामी पेशे से शिक्षिका हैं। होनहार छोटे बेटे के अचानक शहीद होने की खबर से माता-पिता और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का पार्थिव शरीर आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर को राजौरी से जम्मू तक भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया गया। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उनके पार्थिव शरीर को आर्मी हैलीपेड अल्मोड़ा लाया गया है। यहां से उनके आवास में उनका शव लाया जाएगा
,घाट पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply