रामनगर के सांवल्दे में प्रख्यात साहित्यकार मथुरा दत्त मठपाल स्मृति भवन का शिलान्यास हो गया है।
कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रसिद्ध साहित्य कर्मी जहूर आलम और उत्तराखण्ड के जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने सांवल्दे,पश्चिम,रामनगर में फावड़ा चला,नींव तैयार कर “मथुरादत्त मठपाल स्मृति भवन” के शिलान्यास की ईंट रखी ।
स्वर्गीय मठपाल की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर यह कार्यक्रम हुआ।
स्वर्गीय मथुरा दत्त मठपाल के पुत्र शिक्षक नवेंदु मठपाल ने बताया कि अगले दो साल में बनकर तैयार होने वाला यह भवन उत्तराखंडी साहित्य के अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र होगा,जहां शोधार्थियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस जानकारी को साझा किया है।

