अल्मोड़ा: जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्विता ने जीता स्वर्ण

अल्मोड़ा। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा के एक होटल में किया गया।…

Screenshot 2026 05 11 10 24 50 77 7352322957d4404136654ef4adb64504


25
26

अल्मोड़ा। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा के एक होटल में किया गया।

कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के 9 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता में गर्विता बिष्ट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अंकिता बिष्ट, साक्षी बिष्ट, उज्जवल बोरा एवं प्रियांशी गिनवाल ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा आदित्य, मयूर एवं चांदनी ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी एवं जनपद का नाम रोशन किया।


इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर कोच यशपाल भट्ट, ताइक्वांडो कोच कमल जोशी, डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट एवं सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।