पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी

देहरादून। पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त हुए 228 कर्मचारियों ने विधानसभा के बाहर धरना देना शुरू कर दिया हैं। इस…

देहरादून। पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त हुए 228 कर्मचारियों ने विधानसभा के बाहर धरना देना शुरू कर दिया हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोबारा नियुक्ति की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि एक ही नियमों के तहत राज्य गठन के बाद विधानसभा सचिवालय में तदर्थ आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है, लेकिन 2016 के बाद लगाए गए 228 कर्मचारियों को ही बर्खास्त किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि या तो उन्हें बहाल किया जाए या राज्य गठन के बाद से 2016 तक लगे कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया जाए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ने समिति की रिपोर्ट पर 23 सितंबर को तत्काल प्रभाव से 2016 से 2021 तक की गईं कुल 228 नियुक्तियां को रद्द कर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद कर्मचारी हाईकोर्ट गए तो वहां भी उन्हें निराशा मिली वहीं, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी कर्मचारियों की याचिका खारिज कर दी है।