पूर्व बीजेपी नेता त्रिलोक लटवाल मंगलवार को होंगे यूकेडी में शामिल

अल्मोड़ा: वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व नेता त्रिलोक लटवाल ने अपने नए राजनीतिक यात्रा की राह चुन ली है।…

trilok latwal

25
26

अल्मोड़ा: वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व नेता त्रिलोक लटवाल ने अपने नए राजनीतिक यात्रा की राह चुन ली है।


वह कल यानी मंगलवार को अल्मोड़ा में होने वाले एक कार्यक्रम में यूकेडी की सदस्यता ले रहे हैं।
मुद्दों के प्रति निजी राय को तवज्जो देने और बेबाकी से राय रखने वाले नेताओं में जाने जाने वाले त्रिलोक कुछ समय पूर्व ही भाजपा को अलविदा कह चुके हैं।

वह अंकिता भंडारी प्रकरण पर भी खुलकर बोलते थे और इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने बीजेपी छोड़ दी। वह पंचायत स्तर पर भी जनप्रतिनिधि रह चुके हैं साथ ही बाल कल्याण समिति के सदस्य पर भी उन्होंने कार्य किया।


अपने इस नए कदम की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि—


“सम्मानित जनता,मातृशक्ति,युवा शक्ति एवं आदरणीय बुजुर्गों से करबद्ध निवेदन है कि कल दिनांक 17 मार्च मंगलवार को 11 बजे U K D (उक्रांद) का सदस्यता अभियान होटल शिखर,अल्मोड़ा में आयोजित किया जा रहा है ।उत्तराखण्ड की अस्मिता,सम्मान और विकास के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम में “राज्य आंदोलनकारी एवं उक्रांद के केंद्रीय नेतृत्व भी उपस्थित रहेंगे।


अतः आप सभी जागरूक जन मानस से विनम्र निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सदस्यता अभियान को सफल बनाएं एवं उत्तराखण्ड के नव निर्माण को इस मुहिम को मजबूती प्रदान कर अपना अमूल्य योगदान दें।”

इस कार्यक्रम में यूकेडी के तमाम नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

251458