Almora— जंगलों में आग लगने का थम नहीं रहा सिलसिला, अब देवली वन पंचायत के जंगल में लगी आग

Almora— Now the forest fire of the Deoli forest panchayat अल्मोड़ा, 01 जनवरी 2021जाड़ों में भी जनपद के कई जंगल धूं—धूं कर जल रहे हैं।…

Almora— Now the forest fire of the Deoli forest panchayat

अल्मोड़ा, 01 जनवरी 2021
जाड़ों में भी जनपद के कई जंगल धूं—धूं कर जल रहे हैं। वनाग्नि की घटनाओं से अब तक कई हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुके है। शुक्रवार को यहां अल्मोड़ा (Almora) नगर से लगे लोधिया के पास देवली वन पंचायत के जंगल में भी कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शुक्रवार सुबह अल्मोड़ा (Almora)—हल्द्वानी हाईवे से सटे वन पंचायत देवली के जंगल में कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी। धीर—धीरे आग पूरी जंगल में फैल गई। जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों व लोधिया पुलिस बैरियर कर्मियों ने हरी ​टहनियों ने आग बुझाई। जिसके बाद काफी हद हद तक आग पर काबू पा लिया गया।

fire 2

प्रधान पति लाट व स्थानीय निवासी विनोद लटवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह राइंका लोधिया से सटे वन पंचायत देवली के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना के बाद वनकर्मी भी मौके पर आग बुझाने पहुंचे। स्थानीय लोगों, पुलिस बैरियर में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा आग बुझाई गई।

उम्मीद— नया साल (New year) क्या पहाड़ में होगीं बुनियादी सुविधाएं बहाल ?

गौरतलब है कि आफ फायर सीजन में भी बीते वर्ष जिले के कई जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। यहां तक की जाड़ों के सीजन में कई जंगलों में 2—2 बार आग की घटनाएं हो चुकी है। जिससे लाखों हेक्टेयर जंगल जल चुके है और वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw