Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पहले आंखों में रगड़ी लाल मिर्च और फिर मुंह को चिपकाया fevikwik से, बर्बरता की यह कहानी खड़े कर देगी आपके रोंगटे

मध्य प्रदेश के गुना में युवती को टॉर्चर करने का एक मामला सामने आया है जहां अयान पठान नाम के एक युवक ने युवती को…

मध्य प्रदेश के गुना में युवती को टॉर्चर करने का एक मामला सामने आया है जहां अयान पठान नाम के एक युवक ने युवती को बुरी तरह से टॉर्चर किया जिस घर में यह कांड हुआ वहां से फेवीक्विक मारपीट में इस्तेमाल की गई बेल्ट और प्लास्टिक का पाइप भी बरामद किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आरोपी ने छोटे से कमरे के अंदर युवती को एक महीने से बंधक बनाकर रखा हुआ था और उसका शारीरिक शोषण भी कर रहा था। कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया शुक्रवार को अपनी टीम के साथ आरोपी अयान पठान को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे आरोपी को हथकड़ी पहनना का घटनास्थल की तफ्तीश की गई।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता का कहना है कि घर के अंदर आयरन पठान अपने पहचान की युवती के साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात को अयान ने युवती को मार मार कर अधमरा कर दिया था। उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर भी झोंक दिया था। युवती की चीख पुकार को दबाने के लिए उसने उसके होठों को फेवीक्विक से चिपका दिया था।

जिला अस्पताल में युवती का इलाज करा रही उसकी मां का कहना है कि उसने अपनी बेटी को अयान से दूर रहने के लिए कहा था। मां अपनी बेटी के साथ पड़ोसी जिले शिवपुरी में चली गई थी लेकिन युवती शिवपुरी से लौटकर गुना वापस आ गई। गुना पहुंचकर युवती आरोपी युवक अयान के साथ उसके घर पर रहने लगी जहां अयान ने उसके साथ इस बर्बरतापूर्वक घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान आरोपी अयान पठान ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लगभग एक महीने तक युवती का शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी के परिजनों ने भी साथ दिया। हालांकि, आरोपी की मां ने ही पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था।

बताया जा रहा है कि अयान पठान पैसे से मजदूर है और उसका भाई भी मजदूरी करता है। परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। आरोपी नशे का शौकीन भी है पड़ोसियों का कहना है कि अयान मोहल्ले में अक्सर लड़ाई झगड़ा भी करता है सभी इसके कारण परेशान भी रहते हैं यह लड़कियों के साथ भी मारपीट करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ और भी सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने जांच को आगे बढाते हुए आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।