बारिश से मौसम हुआ सुहावना

फिर लौटी ठंड : लोगों ने निकाले गर्म कपड़े जिले में पिछले दो दिनों से मौसम ने ली करवट सुभाष जुकारिया चंपावत। दिनभर आकाश में…

फिर लौटी ठंड : लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिले में पिछले दो दिनों से मौसम ने ली करवट

सुभाष जुकारिया

चंपावत। दिनभर आकाश में बादल छाने और हवा चलने व रूक रूक कर बारिश होने से ठंड बढ गयी है। कुछ दिन पहले तक बहुत तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे वही अब लोग गर्म कपडों को निकालने को मजबूर हैं।सामान्यत: हल्के कपडों की जगह अब अधिकतर लोग टोपी, बनियान, जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया जा रहा है।वहीं बारिश होने से जहां जंगलों में लगी आग बुझ गयी तो आलू की फसल के लिए भी किसान लाभप्रद मान रहे हैं।