shishu-mandir

कोरोना से जंग (Fight against corona) : नगर पालिका अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्र जुटे रहे सैनिटाइजेशन में, आप भी करिये मदद

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 10 अप्रैल

कोरोना से जंग (Fight against corona)

कोरोना वायरस से बचने के लिये नगर पालिका अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्र आज भी सैनिटाईजेशन कार्य में जुटे रहे.


सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, मुख्य पर्यावरण मित्र पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यावरण मित्र पर्यवेक्षक आनंद सिंह, सतीश कुमार, दीपक कुमार वरिष्ठ, दीपक कुमार, अजय कुमार, राजेन्द्र कुमार, गोपाल सिंह के नेतृत्व में नगर विभिन्न इलाकों में पर्यावरण मित्रों ने सेनिटाईजेशन का कार्य किया। इसके अलावा नगर के आसपास के चितई, लोधिया, कोसी, विश्वनाथ, कसार देवी, विकास भवन के आस पास के ग्रामीण इलाकों, सभी quarentine सेंटरों को भी नगरपालिका के द्वारा सेनिटाईजेशन किया गया।

fight against corona environment friend of municipality almora engaged in sanitation 1

सैनिटाईजेशन के काम में नगरपालिका की टीम के साथ फायर बिग्रेड की टीम भी जुटी है। सेनिटाईज किये गए इलाको का मुआयना अधिशाषी अधिकारी गौरव पांडे, और प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी द्वारा लगातार किया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इस कार्य मे लगे हुए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए जनता से अपील की है कि वे इस कार्य मे अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी इलाके में सेनिटाईजेशन का कार्य नही हुआ है तो उसकी सूचना तुरंत उनके मोबाइल न 9412093721 पर देने का कष्ट करें। नगर पालिका अध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों के लिए मास्क, दस्ताने, तथा अन्य उपकरण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले डॉ बी डी एस नेगी जी तथा शिखर होटल के स्वामी राजेश बिष्ट जी का धन्यवाद किया है।

नगर पालिका के पास संसाधनों की कमी है। आप सभी से निवेदन है कि आप भी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में हर संभव मदद करे। मदद टीम के लिये दस्ताने, मॉस्क आदि के रूप में की जा सकती है। उपकरण ,मॉस्क,दस्ताने खरीदने के लिये आप सहयोग राशि का चैक ईओ नगरपालिका अल्मोड़ा के नाम से पालिका कार्यालय में दे सकते है। मदद के इच्छुक लोग पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के मोबाइल नंबर 9412093721 में संपर्क कर सकते है।