shishu-mandir

दन्या क्षेत्र में फांसी के फंदे पर झूली दो बच्चों की मां

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

दन्या क्षेत्र में फांसी के फंदे पर झूली दो बच्चों की मां
अल्मोड़ा- दन्यां थाने के चलमोड़ा गाड़ा तोक की महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मृतका के भाई ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को शाम के समय चलमोड़ी गाड़ा निवासी राम सिंह की पत्‍‌नी हंसी देवी (30) घर के समीप ही एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ की डाली से लटकर जान दे दी। घर वालों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने मृतका के मायके ग्राम चामी तहसील भनोली को सूचना भेजी। मृतका का भाई शनिवार को यहां पहुंचा। और उसकी बहिन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। पति कहीं बाहर प्राइवेट नौकरी करता है|

new-modern
gyan-vigyan