कुंदन लटवाल को दर्जा राज्य मंत्री एवं कैलाश गुरुरानी को प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाइयां बांटी

अल्मोड़ा, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा कुंदन लटवाल को दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व सौंपे जाने तथा…

Bjp

25

अल्मोड़ा, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा कुंदन लटवाल को दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व सौंपे जाने तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गुरुरानी को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उन्हें उचित जिम्मेदारी देना पार्टी की कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


उन्होंने कहा कि कुंदन लटवाल एवं कैलाश गुरुरानी को मिली नई जिम्मेदारियां संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।


निवर्तमान सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने वर्षों तक संगठन के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया है। उन्हें मिला नया दायित्व उनके कार्यों की स्वाभाविक पहचान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों नेता अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन तथा समाज के हित में उल्लेखनीय योगदान देंगे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा दोनों नेताओं को नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव गुरुरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, मनीष जोशी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, नरेंद्र आगरी, गोविंद मेटेला, सुनील बिष्ट, दिनेश मठपाल, रमेश मेर, नवीन बिष्ट, रमेश धपोला, नमन गुरुरानी, मनोज तिवारी, हिमाल शर्मा, रोहित शर्मा, आनंद भोज, दीपा अधिकारी, संजय जोशी, मीरा मिश्रा, राहुल जोशी, हरीश कनवाल, राजा अली, सुधीर कुमार, कमला तिवारी, दीपा पांडे, निशा बिष्ट, नेहा उप्रेती, दिव्या जोशी, दीपिका बिष्ट, मीरा मिश्रा, कोमल जोशी, जगदीश नगरकोटी, देवाशीष नेगी, इंदर नेगी, गोपाल सिंह मेहरा, नीरज सांगा, अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply