बीते 18 जून को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड लोनिवि अल्मोड़ा का घेराव किया था।
सड़क मामले में किए गए विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन पीडब्ल्यूडी के कार्मिकों ने इसे विभाग के ईई के साथ अभद्रता किये जाने का आरोप लगाया है।
साथ ही शनिवार को प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि० अल्मोड़ा के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा आज आपातकालीन बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के मण्डल व जनपद स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कार्मिकों ने (तथाकथित) कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा अधिशासी अभियन्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए, उसका पुरजोर विरोध व भर्त्सना की गयी।
एक स्वर में कहा कि सोशल मीडिया में प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य के आधार पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जो अभद्रता की गयी, उसका पूर्ण रूप से विरोध कर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गयी।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 3 दिन तक सभी अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शित किया जायेगा, तत्पश्चात उचित कार्यवाही न होने पर कर्मचारी संगठनों व समस्त कार्यालय द्वारा चरणबद्ध रूप से आंदोलन किया जाएगा तथा जनपद के समस्त विकास कार्य ठप कर दिये जायेंगे।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता इं. हर्षित गुप्ता, इं. कुन्दन गिरी गोस्वामी, इं भुवन चन्द्र जोशी, इं० राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, सहायक अभियन्ता, समस्त अपर सहायक अभियन्ता /कनिष्ठ अभियन्ता, मिनिस्ट्रिीयल कर्मचारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद कार्मिकों ने परिसर में नारेबाजी भी की।

