अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे) अल्मोड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह डुबकिया निवासी एडवोकेट दीपांशु पांडे को बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर वाइस चांसलर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा बीते दिनों दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।
एमएससी भौतिकी (MSc Physics) की उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद, दीपांशु पांडे ने कानूनी क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाया है।
गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता देने का संकल्प की बात करने वाले दीपांशु ने कहा देश में आज भी एक बड़ी आबादी ऐसी है जो अदालती खर्चों और कानूनी पेचीदगियों के कारण न्याय पाने से महरूम रह जाती है।
उनका मुख्य उद्देश्य ऐसे असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर (Indigent) लोगों के लिए एक मजबूत सहारा बनना है। वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मुफ्त और सुलभ कानूनी सहायता पहुंचाकर न्याय प्रणाली में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। दीपांशु पांडे, नगर निवासी डॉ. जीवन चंद्र पांडे और शोभा पांडे के पुत्र हैं।

