Ramnagar- पार्क में सफारी को निकले कैंटर पर हाथी ने किया जबरदस्त हमला

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में सफारी को निकले कैंटर पर एक हाथी ने जबरदस्त हमला कर दिया। हमले का वीडियो गाड़ी में…

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में सफारी को निकले कैंटर पर एक हाथी ने जबरदस्त हमला कर दिया। हमले का वीडियो गाड़ी में बैठे किसी पर्यटक ने बना लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले में रामनगर के कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में हर रोज की तरह सवेरे पर्यटकों को लेकर एक सफारी कैंटर जा रहा था। कैंटर अपने रोज के मार्ग में चल रहा था, जब अचानक हाथियों के झुंड में से एक हाथी कैंटर पर हमला करने के मकसद से भागता हुआ आ गया । हाथी को कैंटर की तरफ चार्ज करता देखकर कैंटर के चालक ने कैंटर को रिवर्स भगाना शुरू कर दिया।

हाथी को इतने नजदीक से हमला करते देखकर पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। कैंटर में मौजूद पर्यटकों के चिल्लाने की आवाज से हाथी थम गया । हाथी एक पल रुका और दूसरे रास्ते को चला गया। कैंटर चालक की सूझबूझ और हाथियों के झुंड के हमला नहीं करने के कारण कैंटर में सवार सभी लोग सुरक्षित पार्क से बाहर आ सके ।