shishu-mandir

Almora- कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने खोला चुनावी कार्यालय

editor1
2 Min Read

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के अल्मोड़ा विधानसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी का चुनाव कार्यालय खुल गया हैं। साई होटल में एक कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, प्रत्याशी मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,प्रदेश मीडिया कार्डिनेटर आकांक्षा ओला,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने सामूहिक रूप से रिबन काटकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।

new-modern
gyan-vigyan

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि विगत5 सालों में अल्मोड़ा विधानसभा में कोई भी विकास कार्य नहीं किया और इसकी जवाबदेही से बचने के लिए भाजपा ने अल्मोड़ा में अपना प्रत्याशी तक बदल दिया है।उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बदलकर अगर भाजपा अपनी निष्क्रियता को छिपाना चाहती है तो अब यह सम्भव नहीं है।

saraswati-bal-vidya-niketan

उन्होनें कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा की जनता इस बार पूरी तरह से कांंग्रेस के पक्ष में है तथा कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को जनता भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आम जनता महंगाई,बेरोजगारी से तंग आकर इस प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार लाने के लिए आतुर हुई है। ऐसे वक्त पर हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि मनभेद,मतभेदों को भुलाकर अल्मोड़ा सहित सभी छः विधानसभाों में एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और कांंग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने इस अवसर पर जनता का आह्वान करते हुए कांंग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट,सिकन्दर पवार,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सुप्याल,भूपेन्द्र भोज,जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, देवेन्द्र बिष्ट डिम्पल,संजय वाणी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,धीरेन्द्र गैलाकोटी,राधा बिष्ट, लीला जोशी,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा,एडवोकेट महेश आर्या,पालिका सभासद सचिन आर्या,हेम तिवारी,दीप डांगी,तारा चन्द्र जोशी,गीता सैनी,गीता बिष्ट,गोपा नयाल,भुवन चन्द्र पाण्डेय,राबिन भण्डारी, दीवान सतवाल,नूर अकरम खान,कार्तिक साह,धनन्जय सिह,विनोद वैष्णव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।