जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को किया जबरन किस, दुल्हन हुई नाराज, बैरंग लौटी बारात

Smriti Nigam
2 Min Read

हापुड उत्तर प्रदेश में दूल्हे की हरकत पर दुल्हन इतना ज्यादा नाराज हो गई की दूल्हे को बिना दुल्हन को लिए ही वापस लौटना पड़ा। दूल्हे की इस हरकत से शादी के कार्यक्रम में लाठी और डंडे तक चल गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने न केवल दूल्हे की पिटाई की बल्कि बारातियों को भी पीटा। दूल्हे पक्ष ने दूसरी ओर के लोगों पर पथराव आरम्भ कर दिया। इस घटना से बारात में भगदड़ मच गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी जयमाला के चलते दूल्हे ने स्टेज पर सबके सामने दुल्हन को किस कर लिया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन पक्ष के लोग काफी भड़क गए। उन्होंने दूल्हे के समेत बारातियों की भी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। गुस्से में दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष पर टूट पड़े और फिर लाठी, डंडों और सरिया से एक दूसरे पर हमला होने लगा। इसमें दुल्हन पक्ष के लगभग 6 लोग घायल हो गए।

झगड़े की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम के बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।  पुलिस ने बताया कि शांतिभंग की धारा-151 में कार्रवाई की गई है।