shishu-mandir

अल्मोड़ा 10 स्थानों पर बिराजी मां दुर्गा, पहले दिन माँ के जयकारे के साथ निकाली कलश यात्रा, अल्मोड़ा में 10 स्थानों पर स्थापित की गई हैं दुर्गा प्रतिमाएं

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा में नवरात्रों में दुर्गापूजन की धूम मची हुई है| यहां 10 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण किया है| पहले दिन सभी स्थानों पर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई| श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली और मां के जयजयकारे लगाए| चौघानपाटा में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा की भी बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा की गई| इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम स्थल चौघानपाटा से सिद्धनौला तक भव्य कलश यात्रा निकाली इसमें कई महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया|

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, मनीष जोशी, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, मनोज गोस्वामी, कंचन भट्ट, दीपा गोस्वामी, चंद्रा जोशी, सुशील साह, तारा चन्द्र जोशी, शोभा जोशी, भैरव गोस्वामी, प्रकाश रावत,मोहन पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद थे|


इधर लक्ष्मेश्वर में स्थापित दुर्गा की प्रतिमा की भी बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा की गई| इस मौके पर खुटकुनी भैरव मंदिर से लष्मेश्वर महादेव मंदिर तक यात्रा निकली अध्यक्ष अमित साह मोनू ,संयोजक त्रिलोचन जोशी सचिव सुनील कर्नाटक नमित जोशी गगन पांडेय पूर्व विधायक मनोज तिवारी ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी पीताम्बर पांडेय, हेम जोशी, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, पियूष भट, सचिन डंगवाल, भावेश पांडेय, कमल जोशी, गौरव पांडेय मनोज जोशी, विक्रम साह किरन पंत, मंगल सिंह बिष्ट अमरनाथ रावत, मनोज साही, धीरज पांडेय विक्की पांडेय मुन्ना पांडेय ,सोनू बिष्ट महेंद्र रावत, अनिल पंत त्रिभुवन पंत, सौरव महरा, बंटी कोरंगा, अतुल पांडेय , कमलेश जोशी आदि शामिल थे|

saraswati-bal-vidya-niketan